बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पूरे परिवार के साथ होलिका दहन किया है, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने वीडियो शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं। वीडियो में उनके साथ उनके पति राज कुंद्रा, उनके बच्चे और उनकी मां भी दिखाई दे रही हैं। लेकिन इस वीडियो पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
बांस जलाकर किया होलिका दहन
दरअसल, इस वीडियो में शिल्पा होलिका दहन के दौरान जूती पहने हुए नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने बांस की लकड़ी जलाकर होलिका दहन किया जिस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’ हिंदू धर्म में बांस जलाना वर्जित है’। तो दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपको शायद ये पता नहीं कि हिंदू धर्म मे बांस कभी जलाया नहीं जाता। कृपा करके जानकारी रखें’। तो वहीं तीसरे ने लिखा,’ पहले अपनी चप्पल उतारकर आइए’।
फैंस को दिया होली पर खास संदेश
शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘होलिका दहन, हम छोटी-छोटी चिट्ठियां बनाते हैं और अपने सभी नेगेटिव फीलिंग्स, विचारों को लिखते हैं और इसे लव और लाइट के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं। ये वो रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। ये वो त्योहार है जो हमें विश्वास और भक्ति की याद दिलाता है कि भगवान हमेशा आपके साथ हैं, आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नेगेटिविटी को जलाकर राख कर देते हैं। अपने जीवन को पॉजिटिविटी और प्रेम के रंगों से भर देते हैं। ये होली आपके और आपके परिवार के लिए खुशी, समृद्धि और अच्छा हेल्थ लाए, होली की शुभकामनाएं आप सभी को।’




