spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

खुशखबरी! उत्तर प्रदेश में 1.93 लाख शिक्षकों की बंपर भर्ती, 2026 तक पूरी होगी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। जो अभ्यर्थी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सरकार ने बड़ी राहत की खबर दी है। राज्य में लंबे समय के बाद करीब 1.93 लाख शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की गई है।

राज्य सरकार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ हाल ही में दिल्ली में हुई प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (PAB) की बैठक में 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत की है, जिसके अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया मार्च 2026 तक पूरी करने की योजना है।

भर्ती का विस्तृत विवरण:

  • कुल रिक्त पद: 1,93,862
  • प्राइमरी शिक्षा (कक्षा 1–5): 1,81,276 पद
  • माध्यमिक शिक्षा (कक्षा 6–10): 12,586 पद
    • कक्षा 6–8: 3,872 पद
    • कक्षा 9–10: 8,714 पद

यह सभी भर्तियां तीन चरणों में पूरी की जाएंगी। प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का ज़िम्मा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को सौंपा गया है, जबकि माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) द्वारा कराई जाएगी।

2018 के बाद पहली बड़ी शिक्षक भर्ती:

गौरतलब है कि 2018 के बाद से यूपी में शिक्षक भर्ती नहीं हुई है, जिससे हजारों पद खाली पड़े हैं और शिक्षा व्यवस्था पर सीधा असर पड़ा है। अब सरकार ने इन रिक्तियों को भरने के लिए व्यापक योजना तैयार की है।

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा संबल:

राज्य सरकार की इस पहल से एक ओर जहां लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह भर्ती यूपी के स्कूलों में गुणवत्ता और संसाधनों को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles