चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग पर 3 जून (सोमवार) को इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा हम चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होंगे। साथ ही उन्होंने चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तारीख पर कहा कि इसका दिन 13 जुलाई है लेकिन यह 19 जुलाई तक भी जा सकता है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की जाएगी।
क्या कहा ISRO के चेयरमैन ने?
चन्द्रयान 3 की लॉन्चिंग पर 3 जून (सोमवार) को इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हम चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होंगे। साथ ही उन्होंने चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तारीख पर कहा कि इसका दिन 13 जुलाई है, लेकिन यह 19 जुलाई तक भी जा सकता है।”
क्या है Chandrayan 3 मिशन?
Chandrayan 3 मिशन चंद्रयान-2 का ही फॉलोअप मिशन है। भारत ने 2019 में चंद्रयान-2 के जरिए इस मिशन को हासिल करने की कोशिश की थी। हालांकि, इस मिशन में सफलता नहीं मिली थी, जिसके बाद चंद्रयान-3 की बात सामने आई और अब चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होने वाली है। आपको बता दें कि चंद्रयान का लैंडर विक्रम चंद्रमा पर लैंड करने से पहले ही कुछ किमी की ऊंचाई पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दौरान लैंडिंग साइट से संपर्क टूटने के कारण लैंडिंग सफलतापूर्वक नहीं हो पाई थी।