spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Elon Musk को लगा एक और झटका! ट्रस्ट और सिक्योरिटी हेड एला इरविन ने Twitter से दिया इस्तीफा

Twitter को एक बड़ा झटका लगा जब कंपनी की ट्रस्ट और सुरक्षा प्रमुख एला इरविन ने इस्तीफा दे दिया है। इरविन ने मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इरविन का आंतरिक स्लैक अकाउंट निष्क्रिय कर दिया गया है।

जाने माने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter बीते कुछ महीनों में बहुत से बड़े बदलाव को देखा है। अब कंपनी की ट्रस्ट और सुरक्षा प्रमुख एला इरविन ने प्लेटफॉर्म से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि गुरुवार को उन्होंने रॉयटर्स को इसकी जानकारी दी।

कंटेंट को लेकर हुई आलोचना

अरबपति एलन मस्क ने अक्टूबर को हासिल किया था, जिसके बाद से twitter सकारक कंटेंट के खिलाफ ढुलमुल सुरक्षा के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। इरविन अस समय कंपनी को छोड़ रही है, जब प्लेटफॉर्म विज्ञापनदाताओं को बनाए रखने के लिए अनुपयुक्त कंटेंट केसाथ प्रदर्शित होने से सावधान रहने वाले ब्रांडों के साथ संघर्ष कर रहा है।

हाल ही निकाले गए कई कर्मचारी

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि इरविन के कंपनी छोड़ने रे साथ ही इनका आंतरिक स्लैक अकाउंट निष्क्रिय हो गया है। मस्क के अधिग्रहण के बाद से ने लागत में कटौती की है और हजारों कर्मचारियों को हटा दिया है, जिनमें हानिकारक और अवैध कंटेटं को रोकने, चुनाव अखंडता की रक्षा करने और साइट पर सटीक जानकारी देने के प्रयासों पर काम करने वाले कई कर्मचारी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles