spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

किशोर की संदिग्ध हालात में मौत:लखनऊ में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शव पांच दिन बाद कब्र से निकाला गया

लखनऊ के जानकीपुरम में एक अप्रैल को आरिफ (14) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके जीजा ने किसी को सूचना दिए बगैर अगले दिन शव को मुतक्कीपुर कब्रिस्तान में दफना दिया। आरिफ की चचेरी और सौतेली बहन के हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस ने पांच दिन बाद शव को कब्र से निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

सौतेली बहन की तहरीर पर जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इंस्पेक्टर जानकीपुमर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक हरदोई के सण्डीला माधवगंज निवासी आरिफ की मां का जन्म के समय ही मौत हो गई थी। वह जानकीपुरम के भिठौली में जीजा अरशद और बहन रहनुमा के साथ रह रहा था। आरिफ की सौतेली बहन रेशमा का आरोप है कि उसके जीजा अरशद ने एक अप्रैल को पिटाई कर दी। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया।

अरशद उसे पास के अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद चुपचाप शव को मुतक्कीपुर कब्रिस्तान में दफना दिया है। रेशमा की तहरीर पर तीन अप्रैल को आरोपित अरशद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया गया। जिसके बाद गुरुवार को कब्र से शव निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।​​​​​​​

सौतेली बहन ने लगाया हत्या का आरोप, जीजा ने ही थी मौत की सूचना
ठाकुरगंज के शेखपुर मदरसा निवासी सौतेली बहन रेशमा के मुताबिक भाई आरिफ जीजा अरशद के पास रहता था। पर वह अक्सर उसे मारता- पीटता था। जिसकी शिकायत अक्सर वह उससे करता था। इसकी चचेरी बहन ने भी जानकारी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles