spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

किसान अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ : गोविंद तिवारी टाणा

प्रधानमंत्री द्वारा देश के किसानों के लिए चलाई गई लोकप्रिय योजना किसान सम्मान निधि के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर
भाजपा किसान मोर्चा ने नमो किसान सम्मान दिवस मनाया।सुल्तानपुर के धम्मौर मंडल के धरमैतेपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद तिवारी टाणा ने किसान सम्मान निधि पाने वाले 21 किसानों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की किसान अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में अन्नदाताओं का विशेष योगदान है।उन्होंने किसान सम्मान निधि के 4 साल पूर्ण होने पर लाभार्थी किसानों को बधाई देते हुए उनसे आर्थिक स्थित सुदृढ करने के लिए मोटे अनाज व प्राकृतिक खेती पर फोकस करने का आव्हान किया।उन्होंने कहा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पबद्ध है। 13 वीं किसान सम्मान निधि भी जल्दी ही किसानों के खातों में भेजी जाएगी।किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा सरकार किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रही है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि नमो किसान सम्मान दिवस
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजीव तिवारी ने किया। वक्ताओं में मुख्य रूप में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण नारायण किन्नू ,राम प्रकाश वर्मा आदि ने अपने वक्तव्य दिए।सभा का संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया।इस दौरान लाभार्थी किसान मणिशंकर त्रिपाठी, अशोक,तीरथराज, राम सहाय, संतोष तिवारी, गिरीश चंद्र शर्मा, ठेकेदार शर्मा सहित 21 से अधिक किसानों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में धर्मात्मा सिंह,सौरभ तिवारी, प्रवीन उपाध्याय,राहुल तिवारी, सिद्धार्थ राय, रमेश यादव,आयुष तिवारी,अनुराग आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles