spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गोरखपुर, झांसी, मेरठ, सहारनपुर सहित कई रूट प्रभावित, AC बसों के 2 हजार टिकट कैंसिल

यूपी में यात्रा पर निकलने की सोच रहे हैं, तो आपको बसों का सहारा नहीं मिल सकेगा। AC और नॉन AC बसों की हड़ताल होने से शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली, गोरखपुर, बहराइच, सहारनपुर, मेरठ समेत तकरीबन सभी रूट पर संचालन थम गया है।

AC बसों के करीब 2 हजार से ज्यादा टिकट कैंसिल हुए हैं। दरअसल, गुरुवार को सिर्फ AC बसों की हड़ताल हुई थी। मगर शुक्रवार को नॉन AC बसों के ड्राइवरों ने भी गाड़ी चलाने से इनकार कर दिया। रोडवेज कर्मचारी लखनऊ में क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) को हटाने समेत 12 सूत्रीय मांग पर अड़े हैं।

बस अड्‌डे पहुंचे यात्रियों को निराशा
कैसरबाग, आलमबाग, चारबाग और अवध बस डिपो पर शुक्रवार सुबह पहुंचने वाले यात्रियों को निराशा हुई। क्योंकि, यहां से बसों का संचालन नहीं हो रहा था। गुरुवार को हुए प्रदर्शन में ही कुल 93 बस रद्द करनी पड़ी थीं। इसमें कैसरबाग से सीतापुर के रास्ते दिल्ली रूट , गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, रूपेहडीहा, गोरखपुर, सहारनपुर, झांसी, मेरठ रूट की बसें निरस्त होने पर यात्रियों को साधारण बसों से सफर करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles