spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ट्रांसगोमती के प्रत्येक वार्ड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा |

ट्रांसगोमती जन कल्याण महासमिति देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाएगी। इस अवसर को यादगार बनाने के लिये महासमिति ने जन जागरण का महाभियान अपने हाथों में लिया है। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है की राष्ट्र भक्ति की अलख जन जन में जगाने के लिये महासमिति के सदस्य हर घर तिरंगा अभियान अपने अपने वार्डों में चलाएंगे। अध्यक्ष अभिनव नाथ त्रिपाठी (एडवोकेट) और महासचिव प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया की स्वतंत्रता दिवस पर महासमिति ट्रांसगोमती के हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने का जनता से अनुरोध करेगी और इसे अभियान के रूप में लेकर जन जागरण का कार्य करेगी। बता दें की महासमिति पहले ही ट्रांसगाेमती छेत्र के प्रत्येक वार्ड में पौधरोपण अभियान चला रहीं है और गोमती पार इलाके को हरा भरा बनाने में जुटी है। तय किया गया है की सदस्य अपनी अपनी छतों पर खुद तिरंगा लहराएंगे। फोटो सोशल मीडिया पर डालेंगे। भारत माता की जय के जयकारे लगाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles