spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यूपी के हर जिले से दिल्ली के लिए बस शुरू:CM ने 100 नई बसें रवाना की, 10% ज्यादा होगा किराया; स्टॉपेज कम लेंगी

उत्तर प्रदेश बस सेवा की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर CM योगी ने 75 जिलों को राजधानी दिल्ली से जोड़ा। यूपी के यात्रियों के लिए 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 93 बसें राजधानी एक्सप्रेस हैं जो यूपी के 75 जिलों से दिल्ली के लिए चलेंगी।

वहीं 7 साधारण बसें हैं जो यूपी के अंदर चलेंगी। दिल्ली से दूर के जिलों के लिए 2-2 बसें चलेंगी। डिमांड के अनुसार इन बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। राजधानी एक्सप्रेस की बसों का किराया साधारण से 10% ज्यादा होगा। ये स्टॉपेज कम लेंगी।

देश की सबसे बड़ी पब्लिक सेवा यूपी परिवाहन: CM
CM योगी ने कहा, परिवहन निगम के स्थापना दिवस पर 100 बसों को यात्रियों की सुविधा के लिए रवाना किया गया है। आजादी के कुछ महीने पहले ही उत्तर प्रदेश में राजकीय परिवहन निगम सेवा शुरू हुई थी। इसके बाद 1 जून 1972 में यूपी परिवहन निगम में बदलाव आया और देश की सबसे बड़ी पब्लिक सेवा बनी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लोगों को सुगम और सुरक्षित यात्रा पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में 50 सालों से लगातार दे रहा है।

सड़क हादसों पर CM ने चिंता जताई
उत्तर प्रदेश में हो रहे सड़क हादसों पर CM योगी ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा, जितनी मौतें कोरोना में तीन साल में नहीं हुईं, उससे ज्यादा मौतें एक साल में सड़क दुर्घटनाओं में हुई। यह हमारे लिए एक चेतावनी है और चिंता का विषय भी होना चाहिए। व्यापक जागरूकता की जरूरत है। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए हम असंख्य लोगों की जान बचा सकते हैं।

CM योगी ने कहा, प्राइवेट ऑपरेटर को भी अपने साथ जोड़ें, जिससे ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट यात्रियों को मिल सके। इलेक्ट्रिक बस सेवाओं की लगातार मांग बढ़ रही है। ज्यादा से ज्यादा ये बसें चलाई जाएंगी। अत्याधुनिक बस स्टेशन बनाए जाएंगे और यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles