spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यूपी में कोरोना के 1282 एक्टिव केस:24 घंटे में मिले 176 पॉजिटिव केस; लखनऊ में सबसे ज्यादा 61 संक्रमित

यूपी में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बेकाबू हो रहा हैं। सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में एक्टिव केस का आंकड़ा 1282 तक पहुंच गया। 24 घंटे में प्रदेश में 176 नए संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी लखनऊ में हैं। यहां लगातार दूसरे दिन 60 से ज्यादा पॉजिटिव केस आए हैं।

प्रदेश में अब सिर्फ 12 ऐसे जिले बचे हैं, जहां कोरोना संक्रमित मरीज नहीं हैं। बाकी 63 जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल चुका हैं। इस दौरान 86 मरीज रिकवर हुए हैं।

11 दिन में मिले 1915 केस
गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में 31 नए पॉजिटिव मरीज (एक्टिव केस – 302) मिले हैं। वही लखनऊ में नए 61 (एक्टिव केस – 272) और गाजियाबाद में नए 26 (एक्टिव केस 164) मिले हैं। इसके अलावा वाराणसी में 5 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 53) मिले हैं। अमरोहा में 9 (एक्टिव केस – 30) और ललितपुर में 6 (एक्टिव केस – 20) केस सामने आए हैं। फिलहाल प्रदेश के 63 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज हैं।

यूपी में 11 दिन के भीतर 1915 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इस दौरान कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में भी 364% से ज्यादा इजाफा हुआ हैं। यानी एक्टिव केस 352 से बढ़कर 1282 हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह हैं कि ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन में रखकर ही इलाज किया जा रहा हैं।

तारीखपॉजिटिव केसएक्टिव केसकुल जांच
10 अप्रैल176128220575
9 अप्रैल319119235427
8 अप्रैल188102531084
7 अप्रैल23299142751
6 अप्रैल19284238210
5 अप्रैल16371826260
4 अप्रैल18064040341
3 अप्रैल9154317117
2 अप्रैल12548639776
1 अप्रैल11942139893
31 मार्च13035230461

100 से ज्यादा सैंपल की जांच में मिला XBB1.16 वेरिएंट
KGMU की माइक्रोबायोलॉजी लैब में 100 से ज्यादा पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की गई हैं। प्रो.अमिता जैन ने बताया कि जांच में कोई नया वेरिएंट नहीं आया हैं। अभी भी ओमिक्रोन ही हैं, पर सतर्कता इसलिए जरूरी हैं क्योंकि RNA वायरस तेजी से इवॉल्व होता हैं यानी रूप बदलता हैं। यह समय लापरवाही का नहीं हैं। अगले 10 से 15 दिन बेहद अहम हैं। पूरी सतर्कता बरतनी होगी।

बचने का बेस्ट तरीका CAB यानी कोविड एप्रोप्रियेट बेहवीयर हैं। बेहतर होगा कि भीड़ भाड़ वाले किसी घनी आबादी के इलाके में जाने से बचें। किसी मीटिंग रूम में अजनबियों के साथ हैं तो मास्क जरूर लगाए। कोरोना के केस में इजाफा हो रहा हैं। पर अभी पैनिक होने जैसे हालात नहीं हैं।

इन्हें रहना होगा ज्यादा सतर्क
जो पहले से किसी असाध्य रोग की चपेट में हैं, या फिर बुजुर्ग अवस्था में हैं। उन्हें सबसे ज्यादा सतर्क रहना होगा इसके अलावा बच्चों और गर्भवती महिलाएं या फिर स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहना होगा। मत भूलिए कि कोरोना एयर बॉर्न डिसीज हैं। अभी कही हालात बिगड़ने की खबर नहीं हैं पर किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। इसलिए पूरी सतर्कता जरूरी हैं। इसके अलावा जो पहले कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। उन्होंने भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत हैं। अगर इम्युनिटी कमजोर हैं तो सतर्कता भी जरूरी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles