spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लखनऊ के 2 शिक्षक बने कुलपति:प्रो.सुनीता मिश्रा को उदयपुर विश्वविद्यालय तो मनोज दीक्षित को मिली बीकानेर विश्वविद्यालय की कमान

BBAU के होम साइंस विभाग की प्रमुख और डीन प्रो.सुनीता मिश्रा को उदयपुर राजस्थान के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया हैं।

लखनऊ के 2 विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षकों को आज राजस्थान के राजभवन से बड़ी सौगात मिली। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के होम साइंस विभाग की प्रमुख और डीन प्रो.सुनीता मिश्रा को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर का कुलपति नियुक्त किया गया हैं।

प्रो.मनोज दीक्षित को बीकानेर विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया हैं।

वही लखनऊ विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के प्रोफेसर मनोज दीक्षित को बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। दोनों ही कुलपतियों का चार्ज 3 साल या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए हैं।

इससे पहले अक्टूबर 2021 में लखनऊ विश्वविद्यालय के अनिल मिश्र को अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles