लखनऊ के चौक कोतवाली में तैनात महिला सिपाही 30 वर्षीय साक्षी ने रविवार देर रात फैजुल्लागंज के मकान में फांसी लगा ली। सोमवार सुबह कमरे में फंदे पर शव लटका देख पति ने ससुराल वालों को जानकारी दी। साक्षी के पिता व मामा ने हत्या की आशंका जताते हुए पति और ससुरालजन पर कार्रवाई की मांग की है। 2018 में साक्षी का विवाह रजनीश से हुआ था।
चौक कोतवाली में तैनात महिला सिपाही 30 वर्षीय साक्षी ने रविवार देर रात फैजुल्लागंज के मकान में फांसी लगा ली। सोमवार सुबह कमरे में फंदे पर शव लटका देख पति ने ससुराल वालों को जानकारी दी। साक्षी के पिता व मामा ने हत्या की आशंका जताते हुए पति और ससुरालजन पर कार्रवाई की मांग की है।
लखीमपुर खीरी के मोहम्मद कैमारा गांव में रहने वाले राम जीवन वर्मा के मुताबिक, बेटी साक्षी का विवाह इकबालपुर के रजनीश कुमार वर्मा से साल 2018 में किया था। रजनीश एसएसबी में सिपाही थे। दोनों एक ही स्कूल में शुरुआत से पढ़ते थे। साक्षी का चयन वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में हो गया। साक्षी की दो बेटियां हैं। फैजुल्लागंज के हनुमंतपुरम में मकान में साक्षी दोनों बेटियों के साथ रहती थी।