spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सहारनपुर के लिए लखनऊ को एक और वंदे भारत देने की तैयारी

वेस्‍ट यूपी से प्रदेश की राजधानी को जोड़ने के ल‍िए रेलवे जल्‍द ही एक और वंदेभारत ट्रेन देने की तैयारी कर रहा है। सहारनपुर के लिए लखनऊ को एक और वंदे भारत देने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। संभावित समय सारिणी का प्रस्ताव उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने बोर्ड को भेजा है। वहीं ट्रेन को प्रयागराज तक चलाने के लिए मंथन एनसीआर से चल रहा है।

देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने की तैयारी है। लखनऊ से सहारनपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड ने उसकी संभावित समय सारिणी भी तैयार कर ली है। अब पेच सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रयागराज तक विस्तार देने में अटक गया है।

इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री चेन्नई से वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक आवंटन होने के बाद ट्रायल की तैयारी शुरू होगी। लखनऊ को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को देंगे। रेलवे बोर्ड ने लखनऊ से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ने के लिए पिछले दिनों पत्र भेजा था। इस पत्र के बाद उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने एक फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की।

यहां फंसा पेच

रेलवे बोर्ड ने लखनऊ से सहारनपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की तैयारी तो कर ली है, लेकिन उसको प्रयागराज से लखनऊ होकर सहारनपुर तक चलाने के आदेश रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए हैं। अब विस्तार के बाद समय में बदलाव करना होगा। साथ ही एक की जगह दो रैक का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इस कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने के आदेश रेलवे बोर्ड जारी नहीं कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles