spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिविल कोर्ट से किन्नर जोया का हत्यारोपी फरार:तलाश में लखनऊ पुलिस कर रही छापेमारी; सिपाहियों और फरार आरोपी के खिलाफ एफआईआर

लखनऊ में सिविल कोर्ट में पेशी पर आया हत्यारोपी फैजान पुलिस अभिरक्षा में तैनात सिपाहियों को चकमा देकर भाग निकला। सिपाहियों ने बंदी फैजान को काफी देर तलाशते रहे। सफलता नहीं मिलने पर वजीरगंज पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने अधिकारियों को सूचना देकर अभिरक्षा में आए सिपाहियों और बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने के साथ हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी।

किन्नर की हत्या में गया था जेल

इंस्पेक्टर मनोज मिश्र ने बताया कि मड़ियांव में किन्नर जोया की फरवरी 2022 में हत्या हुई थी। वारदात को सआदतगंज निवासी फैजान ने अंजाम दिया था। जो हत्या के आरोप में लखनऊ जिला जेल में बंद था। शुक्रवार को उसे पेशी के लिए सिपाही मो. रईस और सौरभ राजपूत सिविल कोर्ट लाए थे। सुनवाई के बाद फैजान को जिला जेल वापस जाना था। ऐसे में सिपाही उसे लॉकअप की तरफ लेकर जा रहे थे।

फैजान ने सिपाहियों को बातों में उलझा लिया। उसके बाद मौका मिलते ही सिपाहियों को धक्का मारकर भाग निकला। फरार फैजान की तलाश में दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles