spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

UP में दो दिन हो सकती है बारिश:कानपुर सबसे ठंडा, 11 दिन में साढ़े पांच घंटे निकली धूप, 15 से 21 जनवरी तक बर्फीली हवाएं चलेंगी

मौसम विभाग ने UP में अगले दो दिन बारिश के आसार जताए हैं। पश्चिमी UP में बारिश की ज्यादा संभावना है। वहीं लखनऊ और आस-पास के जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार को प्रदेश में 4.8°C के साथ कानपुर नगर सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया। कानपुर में एक से 11 जनवरी के बीच केवल साढ़े पांच घंटे ही धूप निकली है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 15 से 21 जनवरी तक UP में फिर बर्फीली हवाएं चलेंगी, लेकिन कोहरे का प्रकोप मामूली रूप से कम होना शुरू हो जाएगा। 21 जनवरी के बाद मौसम साफ होने और न्यूनतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है। दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार रात बूंदाबांदी हुई है। पश्चिमी UP यानी गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और इसके आस-पास भी दो दिन बारिश का असर ज्यादा दिखाई देगा।

लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में छाया कोहरा।

प्रदेश में न्यूनतम पारा 4 से 9 डिग्री तक रिकॉर्ड
बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 9°C के बीच दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान 27°C तक दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान 4.8°C कानपुर में रिकॉर्ड किया गया। धूप निकलने के चलते झांसी में दिन का पारा 27°C दर्ज हुआ। सोनभद्र के चुर्क में अधिकतम पारा 24.5°C और प्रयागराज में 19°C दर्ज किया गया।

इन जिलों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, पीलीभीत, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ठंड का येलो अलर्ट जारी
वाराणसी और आसपास के इलाकों, लखनऊ और उसके आसपास, पश्चिमी UP में मेरठ, कासगंज, अमरोहा, संभल, बंदायू आदि इलाकों में ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles