spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

माफ‍िया मुख्तार अंसारी समेत 27 की संपत्तियां खंगाल रही नगर निगम

लखनऊ नगर न‍िगम माफ‍िया मुख्तार अंसारी समेत 27 की संपत्तियां पता करने में जुटा है। वहीं मुख्‍तार के पारिवारिक सदस्यों समेत गैंग के अन्य सदस्यों पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। 27 लोगों में मुख्तार के परिवार के साथ ही गैंग के सदस्‍यों की भी संपत्‍त‍ि तलाशी जा रही है। बता दें क‍ि पहले भी मुख्‍तार और उसके पर‍िवार की संपत्‍त‍ियों को प्रशासन सील कर चुका है।

मुख्तार के पारिवारिक सदस्य मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी, मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी, बेटा अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी, पुत्री मारिया अंसारी, नुरिया अंसारी, नुसरत अंसारी के अलावा मंसूर अंसारी, सर्जील रजा उर्फ आतिक रजा, अनवर शहजाद गैंग के सदस्य (सभी गाजीपुर) अफरोज ग्राम महरू पुर, थाना मुरादाबाद जिला गाजीपुर लालजी यादव सिकंदरा थाना सैदपुर गाजीपुर भीम सिंह निवासी रमनथपुर थाना करण्डा गाजीपुर तस्सू निवासी नखास इम्तियाज निवासी मसउदपुर थाना शादियाबाद गैंग के सहयोगी (सभी गाजीपुर) गणेश दत्त निवासी मोहल्ला श्रीराम कालोनी मिस्बाहुद्दीन निवासी यूसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जाकिर हुसैन मोहल्ला मुस्तफा बाद अमित राय ग्राम जोगा मुसाहिब थाना करीमुद्दीनपुर जफर उर्फ चंदा निवासी भट्टी टोला थाना मुहम्मदाबाद अंगद राय निवासी शेरपुर खुर्द थाना भावरकोल उमेश उर्फ गोरा राय निवासी तमलपुरा थाना मुहम्मदाबाद महेरुद्दीन उर्फ नन्हें ग्राम महेंद्र थाना करीमुद्दीनपुर पहले भी सील की गई संपत्तियां मुख्तार अंसारी परिवार के लोगों की संपत्तियों को पहले भी सील किया जा चुका है

इसमे मुख्तार की भाभी फरहत अंसारी की डालीबाग कालोनी में यह कोठी प्लाट संख्या 21/14 बी (क्षेत्रफल 6700 वर्गफीट) पर बनी है। पुलिस ने इसे बेनामी संपत्तियां बताया था और सील कर दिया था लेकिन सात जून को सील टूटी मिलने पर दोबारा नगर निगम ने उसे सील किया था। गाजीपुर जिलाधिकारी के आदेश पर 28 अक्टूबर 2022 को इस कोठी को सील किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles