भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 13 जुलाई तक पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही आईएमडी ने यूपी बिहार मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। इधर बाढ़ के बाद कुछ पर्यटक हिमाचल प्रदेश में फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।
उत्तराखंड में बाढ़ की स्थिति
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हरिद्वार समेत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की अधिकांश नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को छू गया है। बांधों और जलाशयों में पानी खतरे के निशान के करीब है।
हिमाचल में बारिश से काफी नुकसान
हिमाचल में बारिश के बाद काफी नुकसान हुआ है। हिमाचल के कई जिलों में बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और कई जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। हिमाचल प्रदेश के सीएम जगत सिंह नेगी ने कहा कि बारिश की वजह से नेशनल हाईवे को नुकसान पहुंचा है और पानी व बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।