spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त बने प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई पद की शपथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन ने प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इस दौरान समारोह में उपराष्ट्रपति धनखड़ और प्रधानमंत्री मोदी समेत कई वरिष्ठ गणमान्य मौजूद रहे। इससे पहले भी यह कई बड़े पदों पर कार्य कर चुके हैं।

राष्ट्ररपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई पद की शपथ

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “आज सुबह 10.30 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष शपथ ली और उस पर हस्ताक्षर किए।” समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

चार साल का होता है कार्यकाल

केंद्रीय सतर्कता आयोग का नेतृत्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त करता है और इसमें अधिकतम दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग में एक सतर्कता आयुक्त का पद रिक्त है। खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व प्रमुख अरविंद कुमार एकमात्र सतर्कता आयुक्त हैं। एक सीवीसी और सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल चार साल या पदधारी के 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक का होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles