spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नए साल पर राम मंदिर की 10 नई तस्वीरें:मंदिर का 70% काम पूरा; गर्भगृह के पिलर 14 फीट तक तैयार

श्रीराम जन्मभूमि में राम मंदिर का 70% निर्माण पूरा हो चुका है। गर्भगृह के पिलर 14 फीट तक बनकर तैयार हो चुके हैं। परकोटे का मंदिर तेजी से बनाया जा रहा है। मंदिर निर्माण तीन चरणों में पूरा होगा। पहला चरण अगस्त 2023 तक पूरा होगा। दूसरा चरण दिसंबर 2024 में जबकि 2025 तक मंदिर आकार ले चुका होगा।

हालांकि जनवरी 2024 में मंदिर में दर्शन-पूजन शुरू हो सकेगा। मंदिर निर्माण में करीब 800 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। कुल खर्च का अनुमान करीब 1800 करोड़ रुपए लगाया गया है। शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से मीडिया को परिसर में बुलाया गया। करीब एक घंटे तक उन्हें राम मंदिर के अब तक हुए निर्माण को दिखाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles