spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भारत जोड़ो यात्रा की क्लोजिंग सेरेमनी:राहुल ने श्रीनगर में तिरंगा फहराकर यात्रा खत्म की; प्रियंका के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया

राहुल गांधी ने सोमवार को श्रीनगर के कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराकर भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया। यह 145 दिन पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। राहुल कुछ देर में यहां के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

यहां सुबह से भारी बर्फबारी हो रही है। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं है। सुबह से कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। उधर, राहुल यहां भी अलग रंग में दिखे। उन्होंने बहन प्रियंका के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया। दोनों एक-दूसरे पर बर्फ उछालते नजर आए।

राहुल और प्रियंका ने श्रीनगर में बर्फबारी का लुत्फ उठाया।

NC, PDP रैली में पहुंची, JDU, TMC, NCP नदारद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, JDU, TMC CPM RJD, CPM, SP, NCP ने भारत जोड़ों यात्रा के क्लोजिंग सेरेमनी से दूरी बना ली है। वहीं, NC के उमर अब्दुला और PDP की महबूबा मुफ्ती इस रैली में शामिल होने पहुंचीं।

तारीख- 30 जनवरी, जगह- श्रीनगर। राहुल ने कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराकर भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया।

श्रीनगर में बोले राहुल- जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली हो
रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस राहुल गांधी ने कहा कि आर्टिकल 370 पर हमारा स्टैंड क्लियर है। हमारी वर्किंग कमेटी में इसकी चर्चा हुई है, इसके दस्तावेज दिखा दूंगा। हम जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मुताबिक, आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां सब ठीक हो गया है, लेकिन यहां टारगेट किलिंग हो रही है। लोगों में डर का माहौल है। अगर सब कुछ ठीक है तो अमित शाह जम्मू से श्रीनगर तक पदयात्रा करके दिखाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles