Wednesday, October 16, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले तिरुपति मंदिर पहुंचे इसरो प्रमुख एस सोमनाथ

चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से पहले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ प्रार्थना करने आंध्र प्रदेश के एक मंदिर पहुंचे हैं। उन्होंने मंदिर में चंद्रयान के सफल परीक्षण की कामना की। पूजा के बाद एस सोमनाथ ने कहा कि देश कल दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर अपना तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

भारत कल दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर अपना तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैं प्रार्थना करता हूं कि सबकुछ ठीक हो और यह 23 अगस्त के बाद किसी भी दिन चंद्रमा पर उतर जाए।

लॉन्चिंग से पहले इसरो वैज्ञानिकों की टीम चंद्रयान के लघु मॉडल के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर का दौरा करने पहुंची थी। एक वैज्ञानिक ने तिरूपति मंदिर में पूजा करने के बाद कहा कि हम अपना मिशन कल पूरा करके रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles