Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

धरने पर बैठे पहलवानों को दुष्यंत-विज का साथ:डिप्टी CM की सख्त कार्रवाई की मांग

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों का धरना आज 13वें दिन भी जारी है। पहलवानों के समर्थन में हरियाणा के फतेहाबाद कुश्ती संघ ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की दुर्दशा बर्दाश्त नहीं है।

वहीं पहलवानों को हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और गृह मंत्री अनिल विज ने भी समर्थन दिया है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। खिलाड़ी अपने बयान दर्ज करवा चुके हैं। दिल्ली पुलिस दोषी पर जल्द से जल्द और सख्त से सख्त से कार्रवाई करें। न्यायपालिका और दिल्ली पुलिस जल्द कदम उठाए। साथ ही खिलाड़ियों के साथ पुलिस टीम की जो झड़प हुई है, पुलिस उस पर भी केस दर्ज करे।

दिल्ली पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही: अनुराग ठाकुर
वहीं लखनऊ में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां तक खिलाड़ियों के मांगों का सवाल है मैं यही कहूंगा कि निष्पक्ष चुनाव की बात कही थी, IOA वो भी करवाने वाला है। एक कमेटी के गठन की बात थी, वो भी कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने FIR भी दर्ज कर ली है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने अपना निर्णय दे दिया है। मेरा खिलाड़ियों से अनुरोध है कि जांच पूरी होने दें। तभी दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

इधर, गुरुवार को देर रात धरना स्थल पर किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे। जहां उन्होंने पहलवानों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि इन बच्चों (खिलाड़ियों) के साथ दिल्ली पुलिस ने महज बेड लाने की बात का बहाना बना कर इतना दुर्व्यवहार किया, जोकि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। अब इस आंदोलन को जातिवाद में बदलने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि ये बच्चे किसी जाति से नहीं है, ये बच्चे हमारे हैं, देश के हैं। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है। इन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आनी चाहिए। बाहर का कोई असामाजिक तत्व इन पर हमला न कर दे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग भी बहुत की हुई है, ये अच्छा है। मगर पुलिस को और पैनी नजर रखने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles