Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महाराष्ट्र में फिर खुलने लगे कोविड वार्ड:देश में कोरोना केस 134 दिन बाद 10 हजार के पार, 24 घंटे में 1805 नए मरीज मिले

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 10 हजार के पार चली गई है। पिछले 24 घंटों में 1,805 नए मरीज मिले। वहीं, 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले शनिवार को 1,890 कोरोना केस मिले थे और 7 मौतें हुई थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक, एक्टिव केस बढ़कर 10,300 हो गया हैं।

सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। यहां केसेस में बढ़ोतरी को देखते हुए टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। मुंबई के कुछ प्राइवेट अस्पतालों में कोविड वार्ड खुलने लगे हैं। वहीं, सरकार ने भी सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को स्टैंडबाय मोड में रहने को कहा है। साथ ही लोगों से कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने के आदेश दिए हैं।

अक्टूबर के बाद महाराष्ट्र में एक्टिव केस 2,000 से ज्यादा
महाराष्ट्र में अक्टूबर के बाद पहली बार एक्टिव केस 2,000 से ज्यादा दर्ज की गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में 397 नए केस मिले, जो शनिवार के मुकाबले 40 कम है। शनिवार को राज्य में 437 संक्रमित मिले थे। जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई थी।

अकेले मुंबई में रविवार को 123 नए मामले दर्ज किए गए। मुंबई में अभी कोविड के 43 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 21 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। रविवार को मुंबई में 17 नए पॉजिटिव मरीज भर्ती हुए।

मुंबई में लीलावती अस्पताल के CEO डॉ वी रविशंकर ने कहा कि उन्होंने कोविड मामलों के लिए 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड और ICU तैयार किया गया है।

गुजरात में 303, केरल में 299 केस मिले
महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले गुजरात और केरल में दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटो में गुजरात में 303 मरीज मिले। जबकि 1 मरीज की मौत हो गई। उधर केरल 299, कर्नाटक 209 और दिल्ली 153 में मामले सामने आए।

इसके अलावा पिछले 24 घंटों में उत्तरप्रदेश में 77, राजस्थान में 46, मध्यप्रदेश में 5 और छत्तीसगढ़ में 1 कोरोना केस मिले हैं। फिलहाल, यूपी में 246, राजस्थान में 207, MP में 51 और छत्तीसगढ़ में 23 एक्टिव मामले हैं।

एक्सपर्ट बोले- घबराएं नहीं, कोविड नॉर्म्स काे फॉलो करें
एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोविड के बढ़ते मामलों के पीछे नया XBB.1.16 वैरिएंट हो सकता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। एक्सपर्ट के मुताबिक, कोविड से जुड़े सारे प्रोटोकॉल का पालन करें। अगर किसी ने बूस्टर डोज नहीं लिया है तो उन्हें जल्द से जल्द ये डोज लेनी चाहिए।

इससे पहले दिल्ली AIIMS के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा था कि कोरोना और H3N2 केस बढ़ने के पीछे एक वजह मौसम बदलना भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि हर साल इन्फ्लुएंजा के केस बढ़ते हैं, घबराने की कोई बात नहीं है। मास्क लगाकर रखें, खांसते समय मुंह को ढक लें और सैनिटाइजर साथ रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles