सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए। कहा कि लाल किले से विकसित भारत का सपना दिखाया जा रहा है जबकि यहां अमेरिका की कंपनी दाल तेल चावल शक्कर तक सप्लाई करती है हमारे बीच का आदमी केवल डिलीवरी ब्वाय है केवल पहुंचाने का काम करता है।
अखिलेश बोले- भाजपा छीन लेगी वोट देने का अधिकार
सपा मुखिया अखिलेश यादव बांदा में पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में जन जागरण अभियान के तहत बांदा-चित्रकूट कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अब भी आप नहीं चेते तो भाजपा वोट देने का भी अधिकार भी छीन लेगी। सपा शासनकाल में चलाई गई योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इस सरकार ने उनको बदल दिया और भ्रष्टाचार भी बढ़ाया। डायल 100 को 102 किया तो पुलिस वालों ने अपना रेट बढ़ा दिया।