spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

एक तीर से दो निशाने! अजमेर रैली के जरिए राजस्थान विधानसभा चुनाव और मिशन 2024 पर है बीजेपी की नजर?

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले साल देश में लोकसभा का चुनाव होना है। हाल ही में बीजेपी को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भाजपा का पूरा फोकस इस साल होने वाले राजस्थान चुनाव पर है।

BJP का राजस्थान पर पूरा फोकस

दरअसल, राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले साल देश में लोकसभा का चुनाव होना है। हाल ही में बीजेपी को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भाजपा का पूरा फोकस उन राज्यों पर है, जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें एक राज्य राजस्थान भी है। यहां इस साल के अंत (दिसंबर) में चुनाव होना है।

अजमेर से मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी

बीजेपी ने केंद्र की सत्ता में 9 साल पूरे होने पर देश भर में एक महीने तक जनसंपर्क अभियान को शुरू करने का फैसला किया है। इसी के तहत ही पीएम मोदी आज इस अभियान की शुरुआत राजस्थान के अजमेर से करेंगे। भाजपा का दावा है कि पीएम मोदी की इस रैली में करीब दो लाख लोगों की भीड़ जुट सकती है।

जाट और मुस्लिम वोटरों पर BJP की नजर

पिछले 8 महीने में पीएम मोदी का राजस्थान का यह छठा दौरा है। राजस्थान चुनाव में कोई कसर न छूटे इसके लिए BJP हर कमी को दूर करना चाहती है। साथ ही भाजपा का फोकस यहां के जातिगत वोटरों पर भी है। अजमेर के आसपास के क्षेत्र में जाट और मुस्लिमों की बड़ी संख्या है। राजस्थान की सियासत में मुस्लिम वोटर कांग्रेस के पक्ष में ही मतदान करते रहे हैं, जबकि कांग्रेस को जाट वोटरों का भी साथ मिलता है।

BJP ने अजमेर को ही क्यों चुना?

  • प्रधानमंत्री मोदी के इस सभा के जरिए बीजेपी अजमेर के आसपास की आठ लोकसभा सीटों को भी साधने में जुटी है।
  • इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में 64 सीटें आती हैं। हालांकि, बीजेपी का पूरा फोकस करीब 45 विधानसभा सीटों पर हैं, जो अजमेर से बिल्कुल नजदीक हैं।
  • पीएम मोदी की रैली के लिए आठ लोकसभा और 45 विधानसभा क्षेत्र के लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
  • इन 45 विधानसभा सीटों में से भाजपा के पास 20 सीटें हैं। इसके अलावा 20 सीटें कांग्रेस के पास है और बाकी सीटें अन्य दलों के पास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles