spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

‘भारतीय लोकतंत्र ढहा तो विश्व को लगेगा बड़ा झटका’, राहुल गांधी बोले- हम इसे बचाने के लिए लड़ते रहेंगे

राहुल गांधी ने कहा कि भारत का लोकतंत्र वैश्विक जनता की भलाई के लिए काम करता है और इसके ढहने का असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। राहुल ने इसी के साथ अमेरिका को भी चेताया और कहा कि यह राष्ट्रीय हित में नहीं है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेशी जमीन से भारतीय लोकतंत्र पर खतरे की बात कही है। राहुल ने कहा कि भारत का लोकतंत्र ”वैश्विक जनता की भलाई” के लिए काम करता है और इसके ढहने का असर दुनिया पर पड़ेगा और यह अमेरिका के राष्ट्रीय हित में नहीं है।

भारत ही नहीं विश्व पर होगा असर

अमेरिका के छह दिवसीय दौरे पर गए राहुल ने आगे कहा कि वैसे तो लोकतंत्र का मुद्दा देश का आंतरिक मामला है और लोकतंत्र की लड़ाई लड़ना हमारा काम है, लेकिन याद रखने वाली बात यह है कि भारतीय लोकतंत्र एक वैश्विक अच्छाई है। उन्होंने कहा भारत इतना बड़ा है कि भारत में लोकतंत्र के पतन का प्रभाव दुनिया पर पड़ेगा। 

रक्षा संबंधों से आगे बढ़ना होगा

अमेरिका के प्रेस क्लब में एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों को व्यापक बनाने की जरूरत है और इसे केवल रक्षा संबंधों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles