Wednesday, October 16, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रामदास आठवले ने कहा भाजपा में शामिल हो सकते हैं जयंत चौधरी , अब जयंत चौधरी ने बता दिया अपना फैसला

आठवले ने कहा था क‍ि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयन्त चौधरीइपटना में बीते दिनों आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। आने वाले समय में जयन्त भी भाजपा के साथ आ सकते हैं। आठवले ने कहा कि मायावती को वह बहन मानते हैं लेकिन यह भी सच है कि बसपा का जनाधार तेजी से समाप्त हो रहा है।

राष्‍ट्र‍ीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी ने रामदास आठवले के बयान पर प्रत‍िक्र‍िया दी है। बता दें क‍ि केंद्रीय मंत्री व रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आरपीआइ) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने रविवार को महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी थी। आठवले ने कहा था कि महाराष्ट्र में एनसीपी में फूट के बाद अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में भी फूट की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। आठवले ने संकेत दिया कि उत्तर प्रदेश में सपा का भी हाल एनसीपी जैसा हो सकता है।

क्‍या बोले जयंत चौधरी

जयंत चौधरी ने कहा क‍ि भाजपा के कहने से क्‍या होता है। उन्‍होंने कहा क‍ि मेरा स्‍टैंड क्‍लीयिर है। उन्‍होंने कहा क‍ि राजनीत‍ि में यह चीजें होती हैं, पहली बार तो नहीं हो रही हैं। जयंत चौधरी ने कहा क‍ि अब जो भी फैसला होगा साल 2024 के चुनाव में ही होगा। उन्‍होंने कहा क‍ि जनता का फैसला अब 2024 में ही होगा। मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कहा वह भाजपा में नहीं जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि जनता अब अपना फैसला 2024 में ही देगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles