spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भारत लगातार दूसरी बार WTC के फाइनल में:जून में ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला; श्रीलंका की हार का फायदा मिला

क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड के हाथों श्रीलंका की हार के बाद भारत WTC, यानी कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम का सामना जून 7 से 11 जून के बीच ऑस्ट्रेलिया से होगा।

सोमवार को न्यूजीलैंड ने WTC के एक अहम मुकाबले में श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया। इसके बाद टीम इंडिया का रास्ता साफ हो गया। WTC टूर्नामेंट के टेबल में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है, जबकि भारत ने दूसरे नंबर पर रहते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जो लंदन स्थित ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए ICC ने एक रिजर्व डे रखा है। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा सीजन है।

भारत ने इससे पहले 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेला था। तब कीवी टीम ने साउथैम्टन में भारत को 8 विकेट से हरा दिया था।

अब समझिए, श्रीलंका के हारने से भारत को कैसे फायदा हुआ
श्रीलंका के हारने से टीम इंडिया को फायदा हुआ है। श्रीलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हार गया। इस वजह से पॉइंट्स टेबल में उसके 48.48% पॉइंट्स हो गए है। अब अगर श्रीलंका की टीम सीरीज 1-0 से जीतती भी है, तो उसके भारत के बराबर पॉइंट्स नहीं होंगे।

वहीं, दूसरी ओर अब अगर भारतीय टीम चौथा टेस्ट मैच भी हार भी जाती है, तो उसके 56.94% पॉइंट्स रह जाएंगे, जो कि श्रीलंका से ज्यादा होंगे।

विलियमसन ने जड़ा शतक, जिताया मैच
पांचवें दिन न्यूजीलैंड को जीत के लिए 257 रन की जरूरत थी। न्यूजीलैंड ने 28/1 के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया। केन विलियमसन ने शतकीय पारी खेल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। विलियमसन ने 194 गेंदों पर 121 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 11 चौके और एक छक्का भी लगाया। विलियमसन के अलावा डेरिल मिचेल ने 81 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। श्रीलंका को ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे जयदा 3 विकेट लिए। उनके अलावा प्रभात जयसूर्या ने 2, कासुन रजिथा और लाहिरू कुमारा ने 1-1 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles