- रोहित शर्मा ने जड़ी तूफानी पारी, शामिल रहे 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के
- ‘हिटमैन’ को मिला मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड उनके दमदार प्रदर्शन के लिए
- IPL में रोहित शर्मा ने रचा नया कीर्तिमान, एक खास रिकॉर्ड किया अपने नाम
- शिखर धवन उर्फ ‘गब्बर’ को पछाड़ा, IPL इतिहास में आगे निकले रोहित शर्मा
- रोहित की यह पारी बनी चर्चा का विषय, फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली- आईपीएल 2025 के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस धमाकेदार जीत के हीरो रहे टीम के अनुभवी ओपनर और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, जिन्होंने 45 गेंदों में नाबाद 76 रन की विस्फोटक पारी खेली। रोहित की इस शानदार पारी में 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ से सम्मानित किया गया।
रोहित शर्मा ने इस मैच में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने शिखर धवन (6769 रन) को पीछे छोड़ते हुए IPL के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अब उनके नाम 6786 रन दर्ज हैं। इस सूची में केवल विराट कोहली (8326 रन) ही उनसे आगे हैं।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:
- विराट कोहली – 8326 रन
- रोहित शर्मा – 6786 रन
- शिखर धवन – 6769 रन
- डेविड वॉर्नर – 6565 रन
- सुरेश रैना – 5528 रन
IPL 2025 में पहला अर्धशतक
रोहित शर्मा का यह इस सीजन का पहला अर्धशतक था। अब तक IPL 2025 में उन्होंने सात पारियों में 26.33 की औसत और 154.90 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए हैं। रोहित के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 264 मैचों की 259 पारियों में 29.63 की औसत और 131.61 के स्ट्राइक रेट से 6786 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं। उनका IPL में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन है।
मुंबई इंडियंस के लिए यह जीत न सिर्फ पॉइंट्स टेबल में अहम रही, बल्कि रोहित शर्मा के लिए भी एक ऐतिहासिक पल लेकर आई, जिसने उनके क्रिकेट करियर में एक और उपलब्धि जोड़ दी।