Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

खेलते समय गड्‌ढे में डूबकर 4 बच्चों की मौत

अमरोहा में गजरौला के गांव नौनेर में ईंट-भट्ठे के गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे के मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की जानकारी की। सूचना पर जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी व एसपी आदित्य लांग्हे मौके पर पहुंच गए। वहीं भट्‌टा संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

चार बच्चों की मौत की सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक।

डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित किया

वहां चारों बच्चे खेलते समय एक के बाद एक पानी में डूब गए। हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर भट्ठा स्वामी भी मौके पर पहुंच गए। सभी बच्चों को निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां चिकित्सक ने बच्चों को मृत घोषित दिया। हादसे के बाद मासूम बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया।

डीएम ने भट्‌टा संचालक पर दिए कार्रवाई के आदेश

अमरोहा जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि नौनेर गांव में एक ईंट भट्‌टे के गड्‌ढे में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनकी उम्र तीन से पांच साल बताई जा रही है। इसमें दो लड़के और दो लड़कियां है। इनके शव बरामद कर लिए गए है। आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चार बच्चों के शव दफनाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

घटना की सूचना पर एक ओर जहां डीएम पहुंचे और उन्होंने बताया कि बच्चों के शव बरामद कर लिए गए है। लेकिन उसके उलट भट्‌टा संचालक के परिजनों ने बच्चों को निजी अस्पताल ले जाने की बात की और पास के ही दारानगर गांव में बच्चों के शव दफना दिए। शव दफनाने की सूचना जैसे ही पुलिस और ग्रामीणों को मिली हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों बच्चों के शवों को बाहर निकाला। उन्हें सफेद कपड़े से लपेट दिया। इसके बाद परिजनों ने बच्चों के शव को हाथों में लिया और पोस्टमार्टम कराने गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles