Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

तमंचा नही टेबलेट है युवाओं के हाथ : सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सुल्तानपुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल सहित चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभासदों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने सर्कस ग्राउंड पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने भारत माता की जय के साथ बोलना शुरू किया।उन्होंने अखिलेश का नाम लिए बिना तंज कसा।कहा 2017 के पहले अराजकता, गुंडई का माहौल होता था। व्यापारियों से वसूली की जा रही थी। उन्होंने कहा 2017 से पहले जो सरकार थी वह युवकों को रोजगार नहीं तमंचे पकड़ा रही थी।अब युवाओं के हाथ में तमंचे नहीं उनके हाथ में टेबलेट है।दो करोड़ युवाओं को सरकार टेबलेट देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा आज हमारे शहर कूड़े के ढेर नहीं स्मार्ट शहर बन रहे हैं। आज सुल्तानपुर में क्या- क्या नहीं है सब हो रहा है।उन्होंने कहा आपकी वोटों की ताकत सभी माफिया को धरती चटा सकती है।उन्होंने कहा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सुल्तानपुर के पास एक औद्योगिक गलियारा भी बनना है।उद्योग लगेंगे नौजवानों को रोजगार मिलेगा।यह गलियारा विकास की अनंत संभावनाओं को भी आगे बढ़ाएग।सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज बन रहा है, यहां सहकारी चीनी मिल के पुनरूद्वार की कार्रवाई भी आगे बढ़ रही है। सुल्तानपुर फोर लेन की कनेक्टिविटी से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा करो ना कल से अभी तक 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। 54 लाख आवास गांव व नगरीय क्षेत्रों में गरीबों को मिला है।भारत के अंदर होने वाली सभी विकास प्रक्रिया के साथ सुल्तानपुर जुड़ चुका है। अयोध्या में इसी वर्ष इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा गरीबों को होली और दिवाली में एक-एक सिलेंडर फ्री में दिया जाएगा उसकी व्यवस्था की जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी ने नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,लंभुआ विजय प्रताप त्रिपाठी, कादीपुर आनन्द जायसवाल, कोइरीपुर सीमा साहू और दोस्तपुर सोनी गौतम एवं सभासदों को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील की।मुख्यमंत्री ने अपने 18 मिनट के भाषण की शुरूआत में कहा सुल्तानपुर की धरती पर ही त्रेता युग में हनुमान जी ने कालनेमि का वध किया था भगवान श्री राम के पुत्र कुश ने इसके नव निर्माण में अपना योगदान दिया था।इसके पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा भाजपा सभी सीट पर जीत रही है।सीएम के आने से जीत का अन्तर 20 हजार से अधिक हो जाएगा।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष डाॅ प्रीति प्रकाश ने किया।आज मंच पर प्रमुख रूप से सांसद मेनका संजय गांधी,प्रदेश मंत्री शंकर गिरि,शहर विधायक विनोद सिंह,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश गौतम, राजबाबू उपाध्याय, सीताराम वर्मा, सोनम किन्नर, ऊषा सिंह,डाॅ एमपी सिंह,संत बख्श सिंह चुन्नू, सुशील त्रिपाठी, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, गिरीश नारायण सिंह, अर्जुन सिंह, जय नारायण तिवारी, करूणा शंकर द्विवेदी, डाॅ सीताशरण त्रिपाठी,ऋषिकेश ओझा,जगजीत सिंह छंगू, रामचंद्र मिश्र,
रूपेश सिंह आनन्द प्रकाश द्विवेदी,ज्ञान प्रकाश जायसवाल, संदीप सिंह ,आलोक आर्या, पूजा कसौधन, प्रदीप शुक्ल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles