Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सरकार के एजेंडे में गरीब व गरीब कल्याण :भूपेन्द्र सिंह चौधरी |

लोकसभा चुनाव में मिशन 80 को प्राप्त करने के लिए भाजपा एक्शन मोड में है।केन्द्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर बुधवार कोसुलतानपुर पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित किया भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा की अध्यक्षता में शहर के पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सरकार के एजेंडे में गरीब व गरीब म कल्याण प्राथमिकता में है।सरकार ने सभी जाति,कौम, पंथ और किसने वोट दिया नहीं दिया 13 करोड़ लोगों को बिना भेदभाव लाभ दिया हैं।वही 8 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का फायदा मिल रहा है।सरकार ने कोरोना काल में 220 करोड़ लोगों को नि:शुल्क टीकाकरण किया है।और मित्र देशों को भी निर्यात किया है। आज भारत का दुनिया में जो सम्मान मिला है वह भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है।आज भारत जी 20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। पीएम मोदी ने पूरी दुनिया से जो फैसले किए हैं वह देश व देशवासियों के हित में किया है।उन्होंने कहा भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किए सभी वादों को पूरा किया है।उन्होंने सरकार की स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान जैसी तमाम कल्याण योजनाओं की चर्चा की।उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का महासंपर्क अभियान सबसे बड़ा।कार्यक्रम है। इसके जरिए हमें जन-जन तक उपलब्धियों को पहुंचाएंगे।उन्होंने कहा 2017 के पहले सपा सरकार दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थी।अराजकता गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार चरम पर था और कानून व्यवस्था ध्वस्त थी।योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा दुनिया में हो रही है।आज उत्तर प्रदेश में दुनिया के बड़े-बड़े निवेशक आ रहे हैं। सरकार रोजगार, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा पर बहुत बड़े स्केल पर काम कर रही है। उन्होंने कहा पार्टी का संकल्प भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने का है।उन्होंने कहा कि विपक्ष नित नए गठबंधन बनाकर सत्ता में आने के सपने संजो रहा है। लेकिन जनता विपक्ष के सपनों को पूरा नहीं होने देगी।जनता के आशीर्वाद से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी।उन्होने कहा 21 जून से 30 जून तक भाजपा नेता और कार्यकर्ता सरकार के रिपोर्ट कार्ड को लेकर हर दरवाजे पर दस्तक देंगे।संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह तिलोकचंदी ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ आरए•वर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए सभी का आभार प्रकट किया।पार्टी प्रवक्ता विजय रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम एवं सीताराम वर्मा, देवमणि द्विवेदी, प्रतिनिधि रणजीत कुमार,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,भाजपा नेता पुलकित सिंह,प्रमुख अखिलेश सिंह डिंपल ,नवनीत सिंह, राजेन्द्र वर्मा, जिला अभियान प्रमुख आनन्द द्विवेदी, जिला महामंत्री विजय प्रताप त्रिपाठी,संदीप सिंह, आशीष सिंह रानू, शशिकांत पाण्डेय, प्रदीप शुक्ला, पूजा कसौधन,श्याम बहादुर पाण्डे,रमेश शर्मा,संजय सोमवंशी, राजेश पाण्डे,रवीन्द्र त्रिपाठी इन्द्रदेव मिश्रा, विनोद कुमार पाण्डेय, डाॅ महिमा शंकर द्विवेदी,रामेन्द्र प्रताप सिंह,अरूण द्विवेदी, भाजपा नेता दूधनाथ तिवारीनगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,राम अभिलाष सिंह, अतुल पाण्डेय,दिनेश चौरसिया,मंगरू प्रजापति,सहित 1852 योजना लाभार्थी मौजूद रहे।वही प्रदेश अध्यक्ष के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचने पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ एमपी सिंह,पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी, सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक रामचंद्र मिश्र आदि ने स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles