Wednesday, October 16, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

33 हजार मस्जिदों-ईदगाहों में अदा की नमाज, मुरादाबाद में ड्रोन से हुई निगरानी

यूपी में शनिवार को ईद मनाई जा रही है। सुबह प्रदेश में करीब 29 हजार 439 मस्जिदों और 3865 ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी गई। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद की नमाज अदा कर लोगों ने मुल्क में अमन-चैन बरकरार रहने की दुआ मांगी।

लखनऊ समेत मेरठ, वाराणसी, आगरा, कानपुर, अयोध्या, मुजफ्फरनगर में भी नमाज पढ़ी गई। सहारनपुर में DM और SSP भी ईदगाह पहुंचे। वहां मुबारकबाद दी। अलीगढ़ में सुरक्षा को देखते हुए ड्रोन से निगरानी के बीच नमाज अदा की गई।

इससे पहले शुक्रवार रात को चांद नजर आने के बाद रात भर मार्केट में खरीदारी हुई। शुक्रवार को प्रदेश में अलर्ट के बीच अलविदा जुमे की नजर शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई।

सेवईं के लिए जानी जाती है मीठी ईद
ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे को सेवइयां खिलाते हैं। मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पैगंबर हजरत मुहम्मद ने सन् 624 ईस्वी में बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इसी की खुशी में उन्होंने ईद-उल-फितर मनाया और लोगों का मुंह मीठा किया। इसलिए, मुस्लिम इस दिन मीठी सेवईं बनाकर एक-दूसरे को खिलाते हैं। ईद के मौके पर जकात यानी दान देने का भी बहुत महत्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles