Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

UP में 262 कोविड पॉजिटिव:24 घंटे में मिले 29 केस; एक दिन पहले लखीमपुर के स्कूल में मिले थे 39 संक्रमित

यूपी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार सुबह आई कोरोना रिपोर्ट में 24 घंटे में 29 नए संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा गोतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में कोरोना फैला है। 2 दिन में 107 संक्रमित मिले हैं। एक दिन पहले लखीमपुर के एक स्कूल में 39 स्टाफ और छात्र पॉजिटिव मिले हैं।

जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए KGMU भेजे गए सैंपल
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक छात्रा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के अगले ही दिन जांच के लिए भेजे गए 97 सैंपल में से 37 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ CMO मौके पर पहुंचे। इस बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी आला अफसरों को छात्राओं के स्वास्थ्य के बारें में पता करने के निर्देश दिए हैं।

24 घंटे में 17 हजार लोगों की जांच हुई
24 घंटे में कुल 17 हजार 311 सैंपल की जांच हुई हैं। इस दौरान यूपी के जिला अस्पतालों में 8 हजार 717 जांच हुई हैं। वही मेडिकल कॉलेज में 3 हजार 636 सैंपल की जांच की गई। जबकि प्राइवेट लैब में 208 सैंपल की जांच की गई हैं। इस दौरान कानपुर नगर में 1085 और भदोही में 883 सैंपल की जांच हुई। वही सहारनपुर में 302 सैंपल की जांच हुई हैं।

39.40 करोड़ लोगों को कोरोना डोज मिली
राज्य में अब तक कुल 31 करोड़ 40 लाख 5 हजार 2 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। अब तक 17 करोड़ 69 लाख 98 हजार 683 को पहली डोज और 16 करोड़ 89 लाख 68 हजार 977 को दोनों डोज लग चुकी है। वही प्री-कॉशन डोज लगाने वालों की संख्या 4 करोड़ 60 लाख 37 हजार 342 है।

तारीखपॉजिटिव केसएक्टिव केसकुल जांच
27 मार्च2926217311
26 मार्च7824634525
25 मार्च3718437543
24 मार्च4417035819
23 मार्च2614033870
22 मार्च4313230424
21 मार्च1610330811
20 मार्च1010217413
19 मार्च239326022
यूपी में हुई जांच के आकड़े स्वास्थ्य विभाग से मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles