spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

इंस्टाग्राम पर युवक ने पोस्ट की सुसाइड रील:रात 1.30 बजे घर पहुंची पुलिस तो सोता मिला; बोला- मोटा होने को खाई विटामिन की गोलियां

आगरा में इंस्टाग्राम रील पर एक लड़के ने सुसाइड की रील बनाकर पोस्ट कर दी। बैकग्राउंड में बॉलीवुड सॉन्ग बज रहा था कैसी है ये अनहोनी.. हर आंख हुई नम। पुलिस तक यह वीडियो पहुंचा। इसके बाद तत्काल पुलिस की एक टीम लड़के के घर पहुंची, ताकि उसे सुसाइड करने से रोका जा सके।

मगर यहां कहानी उल्टी निकली। ये सिर्फ वीडियो शूट था। लड़के ने सुसाइड अटैम्ट नहीं किया था। यह सिर्फ सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट का चक्कर था। अब पुलिस रील बनाने वाले लड़के की काउंसिलिंग करवा रही है।

बाहुबली फिल्म का गाना बजाया और गोलियां खाईं

शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर आगरा से एक रील पोस्ट हुई। इसमें बाहुबली मूवी का एक सॉन्ग बज रहा था। ‘कैसी ये अनहोनी, हर आंख हुई नम। छोड़ गया तो कैसे जीएंगे हम।’ देखने से लग रहा था कि एक लड़का सुसाइड कर रहा है। किसी से फोन पर बात करते हुए लड़के ने ढेर सारी सफेद रंग की गोलियां हाथ में ली। फिर वो उन्हें खा लेता है।

आगरा पुलिस तक यह रील आती है। जांच में सामने आया कि कुछ देर पहले ही यह रील पोस्ट हुई है। सर्विलांस से ट्रेसिंग हुई, तो पता चला कि रील चित्राहट थाना के सूरज नगर के रहने वाले अविनाश ने पोस्ट की है।

पुलिस को लगा कि नींद की गोलियां खाकर युवक ने खुदकुशी का प्रयास किया है। समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया गया, तो वह बच सकता है। चित्राहट पुलिस को अलर्ट किया गया। रात करीब डेढ़ बजे चित्राहट पुलिस अविनाश के घर पहुंची। यहां अविनाश घर पर सोता हुआ मिला।

विटामिन की गोली खाई थीं
पुलिस ने उससे पूछा कि उसने क्या खाया था, तो बताया कि उसने विटामिन की गोलियां खाई थीं। वह कमजोर है। इससे मोटा हो जाएगा। पुलिस ने उसके घरवालों से बातचीत की। उसके पिता किसान हैं। उन्हें बेटे की हरकत की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने उसकी रील घरवालों को दिखाई। घरवाले भी घबरा गए।

पुलिस का रिकॉर्ड टाइम में एक्शन
रील देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे वास्तव में युवक खुदकुशी कर रहा है। किसी परेशानी के चलते एक साथ मुट्ठी भरकर नींद की गोलियां खा गया। सोशल मीडिया पर रील की जानकारी पुलिस कर्मी विकास चौधरी, आशीष कुमार और सचिन कुमार को मिली। उन्होंने ही लोकेशन की जानकारी के बाद चित्राहट पुलिस को अलर्ट किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles