spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

इरफान सोलंकी की 200 करोड़ की प्रॉपर्टी होगी जब्त:कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने 27 प्रॉपर्टी लिस्टेड की; टीमें बनी, 48 घंटे में होगा एक्शन

सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके 4 गैंगस्टर साथियों की 27 प्रॉपर्टी जब्त होंगी। मंगलवार तक यानी करीब 48 घंटे में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट एक्शन में होगा। पहले फेज में करीब 27 प्रॉपर्टी की लिस्ट तैयार हुई है। टीमें भी बना दी गईं हैं, इंस्पेक्टर फीलखाना कल सुबह सबसे पहले कार्रवाई करेंगे।

करीब 200 करोड़ की हैं ये संपत्तियां

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करने वाली है। बता दें कि 26 दिसंबर 2022 को पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत अन्य 4 पर गैंगस्टर एक्ट लगाया था। इसके बाद जो प्रॉपर्टी सामने आईं, उनकी कीमत करीब करीब 200 करोड़ आंकी जा रही है।

पुलिस ने इरफान और रिजवान दोनों भाइयों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों की संपत्तियां जब्त होंगी।

इनका भाई रिजवान भी उन्नाव का भूमाफिया
अब आपको ये भी बताते हैं कि इरफान सोलंकी की जो संपत्तियां जब्त होनी है, उनकी लोकेशन क्या है। ग्वालटोली, चमनगंज, कोतवाली, जाजमऊ और चकेरी थाना क्षेत्रों में सभी संपत्तियां हैं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सपा विधायक इरफान के भाई रिजवान की भी करोड़ों की बेनामी संपत्ति है। उसके पास भी कानपुर से लेकर उन्नाव तक संपत्तियां हैं। जिन्हें लिस्टेड किया जा रहा है। रिजवान उन्नाव का भू माफिया भी है।
इसके साथ ही गैंग में शामिल सपा नेत्री के पिता शौकत पहलवान ने भी अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। हिस्ट्रीशीटर इसराइल आटे वाला, मोहम्मद शरीफ की भी करोड़ों की संपत्ति जब्त होनी हैं।

महिला का घर जलाने के बाद कसता जा रहा शिकंजा
कानपुर की सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक इरफान सोलंकी पर महिला का घर फूंकने के आरोप के बाद पुलिस का शिकंजा कसता चला जा रहा है। पुलिस ने एक महीने के भीतर इरफान के खिलाफ एक के बाद एक गैंगस्टर एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज किए थे, इसमें दो में चार्जशीट दाखिल हो गई है। छह मामलों में चार्जशीट अंतिम पड़ाव में है। पुलिस 10 फरवरी तक उन मामलों में भी चार्जशीट दाखिल कर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles