कानपुर देहात के रंजीतपुर में बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा को निरस्त कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि स्वयं धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर कहा। दरअसल, प्रदेश में धारा 144 लागू है। इस वजह से आज से शुरू होने वाली कथा को आगामी समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। रविवार को एसडीएम ने पत्र जारी ये जानकारी दी। इसके बाद आयोजकों में खलबली मच गई।
आयोजकों ने इस बात को गलत बताया। आयोजक बोल रहे थे कि कथा होगी और अपने निश्चित समय पर होगी। आयोजकों और प्रशासन में खींचातनी चल रही थी। तब तक देर रात जिलाधिकारी नेहा जैन ने भी वीडियो जारी कर कहा कथा को निरस्त कर दिया गया है। कहा कि प्रदेश में स्थिति सामान्य होने तक कथा का आयोजन नहीं होगा। इसलिए भ्रामक बातों में बिल्कुल ना आएं। अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।

बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए दूरदराज से लोग कानपुर देहात पहुंचने भी लगे थे। हनुमंत कथा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी तैयार कर लिया गया था। लेकिन धारा-144 होने के चलते कार्यक्रम को रोक दिया गया है।