spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

देवी जागरण में सिलेंडर में लगी आग, दो जिंदा जले:16 लोग झुलसे, सुबह पूजा के लिए बन रहा था प्रसाद; फर्रुखाबाद की घटना

फर्रुखाबाद से बड़ी खबर है। यहां सोमवार सुबह देवी जागरण में सुबह पूजा के लिए प्रसाद बनाते वक्त गैस सिलेंडर में भीषण आग लग गई। हादसे में 4 साल के बच्चे और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। जबकि 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कायमगंज के भटासा गांव की है।

भटासा गांव के बृजभान जाटव के घर देवी जागरण का कार्यक्रम था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरी रात जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। आस-पास के गांव के 200 से ज्यादा लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे। सुबह 5 बजे के करीब भोजन-प्रसाद बनाया जा रहा था। उसी दौरान लीकेज की वजह से गैस सिलेंडर में आग लग गई।

लोगों ने आग बुझाने के लिए सिलेंडर की पाइप को खींच लिया। जिससे गैस और तेजी से निकलने लगी और आग बुझने के बजाय और विकराल हो गई। इसके बाद आग इतनी तेजी से बढ़ी कि आस-पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला।

चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए। किसी तरह से आग पर काबू पाया। हादसे में बृजभान की पत्नी शांति देवी (60) और पौत्र आर्यन (4) की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज और नवाबगंज में भर्ती कराया गया।

इसमें गंभीर रूप से झुलसे अलीगढ़ में तैनात पुलिस के सिपाही अनिल कुमार के अलावा अमरावती, अनुज व नितिन को डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद लाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह सहित कई अफसर मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। अधिकारियों ने पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया है।

इन 16 लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज

  1. अनिल कुमार
  2. अनोज कुमार,
  3. अमरावती,
  4. नितिन कुमार
  5. रामऔतार
  6. सिया देवी
  7. राजन
  8. राकेश कुमार
  9. गंगा
  10. दीपक
  11. शिमिला
  12. सुरेंद्र कुमार
  13. पूजा
  14. रेशमा देवी
  15. सीमा
  16. संजय कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles