भाजपा एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में जितना विकास कार्य हुआ है उतना 70 सालों में नहीं हुआ। विकास कार्यों और उपलब्धियों के बल पर भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।पीएम मोदी की अगुवाई में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।सोमवार को इसौली क्षेत्र की बल्दीराय तहसील सभागार में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित इसौली विधानसभा की प्रेस वार्ता में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत उद्योगों के विकास के लिए आधुनिक और सुविधाजनक बुनियादी ढांचा तैयार हुआ। डिफेंस इंडिस्ट्रयल कॉरिडोर योजना के जरिए रक्षा क्षेत्र में विदेशी निर्भरता कम हुई है।और भारत पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्धिशाली बनाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई गई है।और नमामि गंगे योजना से सभी नदियों को स्वच्छ किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ऐसी बहुत सारी उपलब्धियां है जिससे भारत समृद्धि और मजबूत बन रहा है।उन्होंने कहा मोदी सरकार में बिना भेदभाव हर वर्ग को अधिकार और सम्मान मिला है।वही वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख से दुश्मन देश घबराए हुए हैं।
एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सांसद मेनका गांधी की सराहना करते हुए कहा वह लोकप्रिय सांसद है जो जिले के विकास के लिए तो काम करती ही है साथ ही महीने में दो-तीन बार आकर लोंगो की व्यक्तिगत मुसीबतों का समाधान कराती है और लोंगो के दुख- सुख में खड़ी रहती हो।वह लगातार जनता के बीच रहती है।उन्होंने सांसद की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया दूबेपुर में 270 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण,शहर में जाम समस्या से निपटने के लिए सड़कों के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का काम, धनपतगंज ब्लॉक के बरासिन में बने कृषि विज्ञान केन्द्र, 9 करोड़ की लागत से सतहरी झील की सफाई व पुलों का निर्माण, धनपतगंज व
बंधुआकला में थानों का निर्माण,धम्मौर में उप डाकघर,धम्मौर – इस्लामगंज- कुड़वार रोड सहित तमाम विकास कार्यों की जानकारी दी।इस दौरान भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुबंशी, बल्दीराय मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,हलियापुर मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव,नरेंद्र अग्रहरि,युवा भाजपा नेता दिलीप सिंह, मुकेश सिंह, अतुल पांडेय, सुनील सिंह, अरविंद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
नौ वर्ष की उपलब्धियां 70 वर्षों पर भारी : एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह |
