अनजान नंबर से आई काल पर लड़का और लड़की बात करने लगे। कुछ ही दिनों में उन्होंने मिलने की बातचीत तय फाइनल की। जब मुलाकात हुई तो एक दूसरे को देखकर हैरान रह गए। आपस में भाई-बहन निकले दोनों।
अनजान से नंबर से आई थी मिस्ड काल
लिसाड़ी गेट निवासी युवती पर 20 दिन पहले अनजान नंबर से मिस कॉल आई थी। इसके बाद दोनों में धीरे-धीरे बातचीत होने लगी। मंगलवार रात युवक ने प्रेमिका को रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही दोनों आमने सामने आए तो हकीकत खुल गई।
एक दूसरे के भाई-बहन निकले दोनों
युवक और युवती एक दूसरे के रिश्ते के भाई-बहन निकले। इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। दोनों एक दूसरे पर पहचान छुपाकर बात करने का आरोप लगाते हुए झगड़ने लगे। आसपास के लोग एकत्र हो गए और दोनों को शांत किया। बाद में दोनों एक साथ रेस्टोरेंट से चले गए।