मौसम परिवर्तन के कारण शहर में बढ़ता बीमारियों का प्रकोप। मछरों का आतंक, बुखार, खांसी के साथ बढ़ती संक्रामक बीमारियां। इन सब से बचाव के लिए आम लोगों को जागरूक करने का अभियान ट्रांसगोमती जन कल्याण महासमिति के सदस्यों ने अपने हाथों में लिया है। महासमिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की। अध्यक्ष अभिनव नाथ त्रिपाठी, महासचिव प्रवीण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, शैलेंद्र राय, संरक्षक संजय सिंह राठौर, अरुण राय, सचिव अभय सिंह, उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, पल्लव शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से राजधानी में फैलती बीमारियों का हाल बताते हुए जल्द पूरे शहर में फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि यह बीमारी जगह जगह पर जलभराव के कारण से उत्पन्न होती हैं अतः ऐसे स्थानों को चिन्हित कर एंटी लार्वा छिड़काव के साथ ही क्षेत्रों में मच्छरों को भी नष्ट करने हेतु फॉगिंग कराने की आवश्यकता है। पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को बताया कि ट्रांस गोमती जन कल्याण महासमिति भी लोगो को अपने घरों में तथा आस पास जमे जल एवं डेंगू के रोकथाम के अन्य प्रयासों के प्रति जागरूक करेगी।