spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह ने किया क्षेत्रभ्रमण

गांव गांव में संगोष्ठी के जरिये लोगों से हुये रूबरू, राष्ट्रपति के अभिभाषण को सुनाकर जन जन तक उनके विचारों को पहुंचाने का किया आग्रह।

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, पात्रों से लाभ लेने का किया अनुरोध।

युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी और सुल्तानपुर विधायक के पुत्र पुलकित सिंह का क्षेत्र भ्रमण अभियान आज भी जारी रहा। इस दौरान गांव गांव में भ्रमण कर लोगों से रूबरू हुये साथ ही लोगों की समस्यायों को सुन विधायक विनोद सिंह के जरिये उसे निस्तारित करने की बात कही। इसी कड़ी में पुलकित ने बघराजपुर में सहदेव मिश्र,कुट्टा में बूथ अध्यक्ष बृजेश सिंगज किनौली में प्रमोद मिश्र के यहाँ संगोष्ठी के जरिये ग्रामीणों से रूबरू हुये। इस दौरान पुलकित ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को लोगों के समक्ष पढ़कर उनके विचारों से रूबरू करवाया साथ ही ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने की बात कही। इसके साथ ही पुलकित लोगों की फरियाद सुनी एवं विधायक विनोद सिंह के जरिये उसका निस्तारण करवाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी से जुड़े लोगों से आग्रह किया कि जो भी गरीब, जरूरतमंद पात्र हैं उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि इसमें किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो उसके लिये वे विधायक जी से वार्ता तत्काल निराकरण करवायेंगे। इस दौरान धोबीभार मे राम शिरोमणि उपाध्याय के यहां श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान धोबी भार के पास स्थित माइनर के पास दुर्घटना होने की स्थानीय लोगों ने बात कही, जिसके संबंध में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी से बात करके जल्द ही पुलिया का निर्माण कराए जाने हेतु निवेदन किया। इस दौरान धनपतगंज मंडल अध्यक्ष संदीप तिवारी, कटका मंडल के उपाध्यक्ष सुदामा मिश्रा व स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles