spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यूपी में कोहरे का रेड अलर्ट:आगरा-कानपुर हाईवे पर टकराईं 12 गाड़ियां, रायबरेली में डंपर ने 12 को रौंदा; 4 की मौत

पूरा UP इन दिनों कोहरे की चादर से ढका है। लखनऊ में बुधवार सुबह से कोहरे की बूंदें बारिश बनकर टपक रही हैं। साल 2023 की सबसे ज्यादा कोहरे वाली रात लखनऊ में मंगलवार-बुधवार को रिकॉर्ड की गई। सड़क पर सामने चल रहे वाहन तक नहीं दिखाई दिए। विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। वहीं UP का अलीगढ़ 1.6°C के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया।

UP में अगले 24 घंटे तक घने कोहरे और ठिठुरन वाली ठंड बनी रहेगी। मौसम विभाग ने UP में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है।

रायबरेली में चार की मौत

वहीं कोहरे के कारण हादसे भी हुए। रायबरेली में एक बेकाबू डंपर चाय की दुकान के पास बैठे 12 लोगों को रौंदते हुए नहर में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं इटावा में आगरा-कानपुर हाईवे पर कई वाहन आपस में भिड़ गए। रोडवेज बस समेत 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में बस में सवार 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

रायबरेली के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के खगिया खेड़ा गांव के करीब लोग गुमटी के पास बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहे डंपर ने लोगों को रौंद दिया। इसके बाद पुलिया को तोड़ते हुए नहर में गिर गया।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डंपर।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। मृतकों में ललई (65) पुत्र बद्री, लल्लू, रविंद्र (35) पुत्र छेदीलाल और एक अज्ञात शामिल हैं। इसके अलावा अशोक बाजपेई, रामप्रकाश, दीपेंद्र और संतोष गंभीर रूप से घायल हैं। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जदुआ टप्पा में भर्ती कराया गया, यहां से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मरने वालों में चाय की दुकान का मालिक भी है। ​दो लोगों की हालत बहुत गंभीर बनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles