spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यूपी में लोकसभा की 80 सीटों पर अख‍िलेश यादव की नजर

लोकसभा चुनाव 2024 के ल‍िए रण तैयार हो चुका है। पार्ट‍ियों ने देश के सबसे बड़े सूबे उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों के ल‍िए रणनीत‍ि बनाना शुरु कर द‍िया है। सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने कहा है क‍ि लोकतंत्र बचाने के लिए बूथ स्तर पर संघर्ष करना होगा। उन्‍होंने कहा क‍ि कार्यकर्ताओं की एकजुटता व सक्रियता के सामने भाजपा नहीं टिक पाएगी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी का जीतना आवश्यक है। लोकतंत्र को बचाने के लिए बूथ स्तर पर संघर्ष करना होगा। सपा के कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता के सामने भाजपा टिक नहीं सकती है।

पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगर ईमानदारी और निष्ठा से चुनाव में जीत के लिए लग जाएं तो कोई मुकाबले में नहीं होगा। सपा मुखिया ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं तथा संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि हमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है।

समाजवादी एक दूसरे का सम्मान करें और जनता के सुख-दुख में शामिल रहें। भाजपा सरकार के छह वर्ष में बस समाजवादी कामों को अपना बताने व उन्हें बर्बाद करने का काम हुआ है। बरसात होते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे धंस गया। इससे पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भी धंस गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के विरुद्ध काम करती है और मतदाताओं को भ्रमित करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles