spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रविवार को क्षेत्रभ्रमण कर लोगों से रूबरू हुए विधायक विनोद सिंह एवम पूर्व मंत्री विनोद सिंह।

सुल्तानपुर विधायक एवम पूर्व मंत्री विनोद सिंह लगातार क्षेत्रवासियो के संपर्क में बने हुए है। लोगों की समस्यायों को उसका निस्तारण तो कर ही रहे हैं, साथ ही उनके सुख दुख में शामिल हो उन्हे अपनत्व का अहसास भी करा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भी क्षेत्रभ्रमण के जरिए उन्होंने लोगों से मुलाकात की और तमाम वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। राम नगर कोट पहुंचा उन्होंने अधिवक्ता अनिल सिंह के भाई के निधन पर शोक जताया और परिजनों को सांत्वना दी। वहीं यहां के बाद वे इमिलिया कला में हरीश चंद्र दीक्षित की बिटिया के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हो शुभकामनाएं दी। यहां के बाद पूर्व मंत्री राम नगर कोट में फूल चंद शर्मा के यहां बिटिया की शादी में शरीक हुए और बधाइयां दी। वहीं यहां से निकलने के बाद विधायक विनोद सिंह दूबेपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के भतीजे के तिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और शुभकामनाएं दी। यहां के बाद विनोद सिंह उतुरी गांव पहुंचे और डॉक्टर आर पी सिंह के बेटे के तिकोतसव कार्यक्रम में शामिल हो बधाइयां दी। वहीं इसके बाद वे लोहरामऊ में रविंद्र कुमार शर्मा के यहां पहुंचे और उनकी बिटिया के शादी समारोह में शामिल हुए और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही विधायक विनोद सिंह कामतागंज में सूरज सिंह की बहन की शादी में शामिल हुए अपनी शुभकामना दी। इसके साथ ही पूर्व मंत्री टीकर गांव पहुंचे और वेद प्रकाश तिवारी के यहां बिटिया की शादी में शामिल हुए और बधाइयां दी। यहां के बाद वे सैफुल्लागंज में आनंद राव भीम की बहन की शादी में शामिल हुए अपनी शुभकामनाएं दी। इस क्षेत्रभ्रमण के दौरान उन्होंने तमाम लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र का हाल चाल लिया। लोगों से विकास कार्यों की चर्चा तो की ही, साथ ही कुछ जरूरी कार्यों को करवाने का आश्वासन दिया ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लाभ पहुंचाया जा सके और लोगों को सहूलियत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles