spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोडवेज बस ने हीरो मोटर्स के 7 कर्मचारियों को रौंदा:4 की मौके पर मौत, 3 गंभीर; ग्रेटर नोएडा में शिफ्ट छूटने के बाद घर जा रहे थे सभी

ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 7 लोगों को रौंद दिया। इसमें 4 की मौके पर मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर है। सभी मृतक और घायल हीरो मोटर्स कंपनी में काम करते थे। वह शिफ्ट खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। तभी कंपनी के बाहर बादलपुर क्षेत्र में यह हादसा हुआ है।

हादसा बुधवार रात करीब 11.30 बजे का है। हीरो मोटर्स कंपनी की शिफ्ट छूटी थी। कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान नोएडा डिपो की बेकाबू स्पीड से दौड़ती बस आई। उसने सड़क किनारे खड़े कर्मचारियों को रौंद दिया। हादसे में 7 कर्मचारी बस की चपेट में आए। बस दादरी से नोएडा की तरफ जा रही था।

हादसे के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।

मृतकों में 3 बिहार के रहने वाले
हादसे में जिन 4 कर्मचारियों की मौत हुई है। उसमें तीन बिहार के रहने वाले हैं। इसमें 25 वर्षीय संकेश्वर कुमार दास मुंगेर के बरियारपुर गांव के रहने वाले थे। 22 वर्षीय मोहरी कुमार बांका जिला के खरवा गांव और 25 वर्षीय सतीश मेजा जिला के कपूरी के रहने वाले थे।

जबकि चौथा शख्स 34 वर्षीय गोपाल गौतमबुद्धनगर के पटवारी का बाग गांव के निवासी थे। हादसे में अनुज ,धर्मवीर और संदीप घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए निठारी लाया गया। वहां से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया गया है।

‘अचानक से बस आई और रौंदते हुए चली गई’
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। किसी को कुछ पता नहीं चला कि क्या हो रहा है। अचानक से बस आई और वह लोगों को रौंदते हुए चली गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक यह हादसा हो चुका था। हालांकि पीछे चल रहे लोगों ने बस का पीछा किया, लेकिन ड्राइवर बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी और सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles