महा शिवरात्रि के शुभ अवसर जगह जगह पर भंडारे व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। शिवालय में भक्तों की भारी भीड़ रही। पूजन- अर्चन का यह सिलसिला पूरे दिन चला। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंत्री व विधायक विनोद सिंह की पुत्री पलक सिंह क्षेत्र में भ्रमण कर कई शिवालय पर दर्शन किया एवं भंडारे कार्यक्रम में शामिल होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर लोगों से मुलाकात कर माताओं बहनों का आशीर्वाद लिया। विधायक विनोद सिंह के साथ-साथ पूरा परिवार समाज के प्रति समर्पित है। विधायक विनोद सिंह के साथ- साथ उनके पुत्र पुलकित सिंह लगातार लोगो के सुख दुःख में शामिल हो रहे है।