क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों एवम सम्भ्रांत लोगों से की मुलाकात, जाना क्षेत्र का हाल, विकास कार्यों को लेकर भी की चर्चा।
क्षेत्र भ्रमण कर लोगों के सुख दुःख में शामिल हुए विधायक विनोद सिंह
सुल्तानपुर विधायक एवम पूर्व मंत्री विनोद सिंह लोगों की समस्यायों को सुनकर वे निस्तारण तो करते ही हैं साथ ही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में आज भी वे कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैंप कार्यालय पर क्षेत्र से आए दर्जनों लोगों की फरियाद सुनी। ज्यादातर समस्यायों को उन्होंने मौके पर ही निस्तारित कर दिया जबकि कुछ समस्यायों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इसके साथ विधायक विनोद सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवम संभ्रांत लोगों से मिलकर हाल चाल लिया। साथ ही विकास कार्यों को लेकर उनसे चर्चा की। आओ जनपद निधियों से कहा कि क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति जो किसी प्रकार से अक्षम हैं तो उसका सहयोग तत्काल किया जाए यदि किसी प्रकार की अड़चन आ रही हो तो हमें तुरंत अवगत कराया जाए। आज के क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ग्राम कुटटा में उत्तम सिंह के यहां आयोजित मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान संतोष सिंह प्रधान महमूदपुर, श्याम बहादुर पाण्डेय पूर्व जिला पंचायत सदस्य, शिवाकांत शुक्ल, अखिल तिवारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व संभ्रांत लोग मौजूद रहे।