सुल्तानपुर विधायक एवम पूर्व मंत्री विनोद सिंह क्षेत्रवासियों के लिए लगातार सुलभ हैं। लोगों की समस्यायों को सुनकर वे निस्तारण तो करते ही हैं साथ ही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में आज भी वे कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैंप कार्यालय पर जनता जनार्दन से रूबरू हुए और क्षेत्र से आए दर्जनों लोगों की फरियाद सुनी। ज्यादातर समस्यायों को उन्होंने मौके पर ही निस्तारित कर दिया जबकि कुछ समस्यायों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ विधायक विनोद सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवम संभ्रांत लोगों से मिलकर हाल चाल लिया। साथ ही विकास कार्यों को लेकर उनसे चर्चा की। विनोद सिंह ने कहा की क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में है। जिन जिन समस्यायों को लेकर उन्हें अवगत करवाया जाता है। उसे प्राथमिकता से पूरा करवाना ही मेरा लक्ष्य है। ज्यादातर कार्य पूरे किए जा चुके हैं जबकि कुछ पर कार्य प्रगति पर है, जल्द ही उसे पूरा करवा दिया जायेगा। इस दौरान बब्लू सिंह कटावा प्रधान, आकाश जायसवाल, नगर अध्यक्ष, प्रवीण मिश्र सभासद, इंद्रमणि उपाध्याय, सुदामा मिश्रा कटका उपाध्यक्ष, दिलीप सिंह, जमुना सिंह प्रधान, मनोज श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष दुबेपुर, राम अभिलाख सिंह मंडल अध्यक्ष लोहरामऊ सहित तमाम लोग पहुंचे।