इसौली विधानसभा के मंडल शिवनगर के शक्ति केंद्र रवनिया पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी व मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह के संयोजन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित मन की बात कार्यक्रम का 103वां संस्करण सुना गया।मन के कार्यक्रम के बाद बूथ समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक के बाद उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा दर्जनों फलदार पौधा रोपण किया गया। मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम मंडल के सभी बूथों पर संपन्न हो रहा है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार 21 जुलाई से 15 अगस्त तक सभी बूथों पर पर अभियान चलाकर पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हजारों पौधे रोपित कर रहे हैं।मुख्य अतिथि व कार्यकर्ताओं ने आम, कटहल, श्रीफल, नींबू, अमरूद का पौधा लगाया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज मे रचनात्मक, सकारात्मक और उपयोगात्मक काम पूरे वर्ष करते रहते हैं। इस समय पूरी दुनिया पर्यावरण के संकट से गुजर रही है।पौधरोपण मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी है। पेड़ लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक के सामानों का उपयोग न करने की अपील भी की।शुद्ध वातावरण एवं हमारे स्वस्थ्य जीवन के लिए वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर राम बहादुर सिंह, चंचल यादव, उज्ज्वल मिश्र आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे।